भारत के सबसे अच्छे कॉलेज-Top 10 Colleges in India

एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है, इस बात से शायद कोई अनजान नहीं है। विद्या एक ऐसा धन है जिसे ना ही चुराया जा सकता है और ना ही कोई किसी से छीन सकता है। यह एक मात्र ऐसा धन है जो बाँटने पर कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता ही जाता है। आम तौर पर ये देखा जाता है कि हमारे समाज में जो शिक्षित व्यक्ति होते हैं उन्हें अलग ही मान सम्मान दिया जाता है. लोग उन्हें समाज में इज्जत देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह साक्षर हो, शिक्षित हो । आज के समय में हमारे जीवन में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हो गया है। अगर आप ये जानना चाहते हैं की भारत के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं तो यहाँ पे आपको पूरी विस्तृत जानकारी दी जाएगी

जिस तरह एक अच्छा कारीगर पत्थर को एक सुन्दर मूरती बना सकता है, उसी तरह अच्छी शिक्षा विद्यार्थी का उज्जवल भविष्य बना सकती है। अच्छी शिक्षा अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करती है, विद्यार्थी में आत्मविश्वास पैदा करती है।  हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है। उच्च स्तरीय शिक्षा लोगों को सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर सम्मान दिलाती है तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करती है। यह सभी मानव अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में भी हमारी सहायता करती है।

पूरे शिक्षा तंत्र को प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा जैसे तीन भागों में बाँट दिया गया है। शिक्षा के सभी स्तरों का अपना एक विशेष महत्व और स्थान होता है। विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक, हर क्षेत्र में स्पर्धा है। अच्छी शिक्षा अनेक अवसरों के दरवाज़े खोल देती है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एक विद्यार्थी अपनी शिक्षा कहाँ से प्राप्त करता है।

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज
भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

शैक्षिक संस्थानों को उनकी शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ और भी कई आधारों पर बाँटा जाता है। इसमें शिक्षण और शिक्षा, अनुभूति, अनुसंधान और पेशेवर अभ्यास, आउटरीच और समावेशिता, और स्नातक परिणाम जैसे मापदंड शामिल हैं। इन पांच मापदंडों के कुल अंकों को जोड़ा जाता है और उस आधार पर संस्थानों को आँका जाता है। वहीं कैटेगरी की अगर बात की जाये तो, शिक्षा मंत्रालय के अनुसार एजुकेशनल इंस्टीटूशन को ११ श्रेणियों में रैंक किया जाता है। इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी, मेडिकल, लॉ, आर्किटेक्चर, रिसर्च और एआरआईआईए को शामिल किया जाता है।

Top 10 Colleges in India

सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए NIRF के अनुसार, भारत के १० सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की सूची नीचे दी गयी है-

भारत के सबसे अच्छे कॉलेज

१.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), चेन्नई: –

औसत स्कोर- ८६.७६ – IIT मद्रास, चेन्नई में स्थित है. इसकी स्थापना १९५९ में हुई थी. यह एक सार्वजनिक तकनीकी और अनुसंधान विश्वविद्यालय है।  इस संस्थान में B.Tech, M.Tech, MBA, तथा कई तरह के बैचलर, मास्टर, एवं ड्यूल डिग्री कोर्सेज करवाए जाते हैं। IIT मद्रास को 2016 में शिक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा(NIRF) ने भारत में शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान का दर्जा दिया। आम तौर पर ७३% तक की प्लेसमेंट की गारंटी देने वाले इस कॉलेज का मुख्य कोर्स B.Tech है जिसकी औसतन सालाना फीस ५.२५ – ८.5 लाख तक है।

२.  भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु: –

औसत स्कोर- ८२.६७ – भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) की स्थापना 1909 में हुई थी. आईआईएससी उद्योगपति जमशेदजी नुसरवानजी टाटा, मैसूर के शाही परिवार और भारत सरकार के बीच हुई दूरदर्शी साझेदारी का नतीजा है। पिछले 111 वर्षों में, आईआईएससी उन्नत वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान और शिक्षा के लिए भारत का प्रमुख संस्थान बन गया है। यह कॉलेज B.sc Research, M.Tech, PhD, Master of Management जैसे कोर्सेज बहुत ही उचित फीस पर ऑफर करता है जो की ४४००० से २ लाख तक होती है। ६७% प्लेसमेंट का दावा करने वाले इस कॉलेज में कई बड़ी कंपनियां जैसे walmart, IBM, TATA Motors हर साल जॉब देने आती हैं।

३.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुम्बई: –

औसत स्कोर- ८२.५२ – मुम्बई में स्थित इस संस्थान को पूरे विश्व में अभियांत्रिकी शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में देखा जाता है। इस कॉलेज में ७० से भी ज्यादा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें से B.Tech, M.Tech, MSc, MBA, M.Des कुछ जाने-माने पाठ्यक्रम हैं। यहाँ की फ़ीस २ लाख से ९ लाख तक के बीच में है। ७६% तक प्लासमेंट ऑफर करने वाला ये देश का तीसरा सबसे प्रसिद्ध कॉलेज है।

४.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली :-

औसत स्कोर- ८१.७५ – भारत के सबसे पुराने IIT में गिना जाने वाला यह कॉलेज नई दिल्ली में स्थित है. यह एक सार्वजनिक तकनीकी और अनुसंधान विश्वविद्यालय है। आईआईटीडी को एनआईआरएफ 2021 द्वारा ‘इंजीनियरिंग’ में दूसरा स्थान दिया गया। यहाँ मुख्य रूप से B.Tech, M.Tech, MBA, M.Sc जैसे कोर्सेज उपलब्ध हैं। यहाँ की फ़ीस ८-१० लाख के बीच में है और २०० से भी ज्यादा कंपनियाँ नौकरी प्रदान करने आती हैं। ९०% तक का प्लेसमेंट रिकॉर्ड रखने वाला यह कॉलेज भारत के सबसे अच्छे कॉलेजों में से एक है।

५. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर: –

औसत स्कोर- ७६.५० – यह संस्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश में स्थित है. माना जाता है कि IIT कानपुर ने भारत में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा की संस्कृति की शुरुआत की थी। एनआईआरएफ रेटिंग के अनुसार आईआईटी कानपुर भारत का पाँचवा सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान है। इस संस्थान ने भारत में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में एक स्वतंत्र शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किया, जिससे MTech और PhD डिग्री दी जाने लगी। यह संस्थान इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विज्ञान, डिजाइन और अनुसंधान में 75 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहाँ पर कोर्सेज की फ़ीस 5 लाख से शुरू होती है। IIT कानपुर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट्स के लिए सर्वोच्च कॉलेज माना जाता है।

. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), खड़गपुर: –

औसत स्कोर- ७५.६२ – IITKGP के नाम से जाना जाने वाला यह संस्थान, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल में स्थित है. IIT खड़गपुर एक स्वायत्त विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 1951 में हुई थी। IIT खड़गपुर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम प्रदान करता है. एनआईआरएफ 2021 द्वारा इंजीनियरिंग और कानूनी पाठ्यक्रम के लिए आईआईटी खड़गपुर को छठां स्थान दिया गया है। इस कॉलेज की फ़ीस 4 लाख से शुरू होती है और दाखिला चल रहा है। २४५ से अधिक कंपनियों इस कॉलेज में नौकरियाँ देने आती हैं। IIT खड़गपुर में 2021-22 में दौरान 400 से अधिक प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) और 800 इंटर्नशिप ऑफर किए गए।

७.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की: –

औसत स्कोर- ७१.४० – यह संस्थान रूड़की, उत्तराखंड में स्थित है. IIT रूड़की को निर्माणकला के लिए एनआईआरएफ 2021 ने पहला स्थान दिया है। इस IIT को राष्ट्रीय महत्वत्ता के रूप में मान्यता प्राप्त है. आईआईटी रुड़की रैंकिंग में सातवें स्थान पर है और यह विश्वविद्यालय को कई प्रकार के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहाँ की B.Tech फ़ीस ९लाख के लगभग होती है। यहाँ Microsoft, Oracle, Apple, Amazon जैसे उच्चस्तरीय कम्पनियाँ प्लेसमेंट्स के लिए आती हैं।

एजुकेशनल और governmentcolleges रिलेटेड अधिक जानकारी केलिए

८.  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), गुवाहाटी: –

औसत स्कोर- ६९.२६ – यह संस्थान असम प्रदेश के गुवाहाटी शहर में स्थित है. भारत सरकार द्वारा स्थापित यह छठा IIT है। IIT गुवाहाटी की स्थापना १९९४ में हुई थी. IIT गुवाहाटी यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तरों पर कुल 52 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। अंडरग्रेजुएट स्तर पर, आईआईटी गुवाहाटी के पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय बीटेक और चार वर्षीय बीडीएस शामिल हैं। इस कॉलेज की फ़ीस अन्य IIT कॉलेजों की तरह 4 लाख से शुरू है। ७५ – ८०% के प्लेसमेंट के साथ Uber, JP Morgan, Apple, Microsoft, Google इस कंपनी के शीर्ष भर्तीकर्ता रहे हैं।

Read more:

MBBS full form

९.  जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी, दिल्ली

औसत स्कोर- ६६.६१ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) नई दिल्ली, भारत में स्थित एक सार्वजनिक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जेएनयू स्नातकोत्तर और शोध अध्ययन के लिए भारत के शीर्ष क्रम के विश्वविद्यालयों में से एक है। इसे यूजीसी द्वारा ‘उत्कृष्ट विश्वविद्यालय’ का दर्जा दिया गया है और एनएएसी द्वारा ‘ए’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। यहाँ पर 4 लाख से ६ लाख तक की फ़ीस में कई कोर्सेज किये जा सकते हैं। जेएनयू में प्लेसमेंट बहुत अच्छा है और छात्रों के लिए प्लेसमेंट सेल का गठन भी किया जाता है।

१०. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, बनारस

औसत स्कोर- ६३.१० – बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय कहा जाता है. इसके परिसर में ३०००० से भी अधिक छात्र रहते हैं। बीएचयू को पहले सेंट्रल हिंदू कॉलेज के नाम से जाना जाता था. यह विश्वविद्यालय भारत के वाराणसी में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसे यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त है और एनएएसी द्वारा ‘ए’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। बीएचयू कई विषयों में यूजी, पीजी, अनुसंधान, और डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इस कॉलेज की फ़ीस काफी उचित है। कई कोर्सेज की फ़ीस 2 लाख तक होती है । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता है. इस संस्थान के 2021 के प्लेसमेंट ड्राइव में 45 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों को 130 से भी अधिक प्लेसमेंट के प्रस्ताव मिले थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *